
डिफेन्स जॉब। भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल्ड) के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किये हैं। भारतीय नौसेना द्वारा जारी किये गए नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 1531 पदों पर नियुक्ति की जायेगी। इन पदों पर आवेदन करने को इच्छुक और योग्य उमीदवार भरतिया नौसेना के आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन ( Apply Indian Navy Tradesman Recruitment ) कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। भर्ती के सम्बन्ध में अधिसूचना 19 फरवरी, 2022 को जारी की गई थी। इन पदों पर सिर्फ वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो 10वीं पास व संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिस प्रशिक्षण पूरा कर चुके एवं अन्य योग्यता मानक को पूरा करने वाले उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : – कांस्टेबल के 583 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, कैसे करें आवेदन ?
Apply Indian Navy Tradesman Recruitment
वर्ग | पदों की संख्या |
अनारक्षित वर्ग | 697 |
अनुसूचित जाति | 215 |
अनुसूचित जनजाति | 93 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | 385 |
आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग | 141 |
कुल पदों की संख्या | 1531 |
शैक्षणिक योग्यता
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल्ड) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना अनिवार्य है। आवेदक को अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है। इसके अलावा आवेदक को संबंधित व्यापार में प्रशिक्षु प्रशिक्षण पूरा करना होगा या सेना, नौसेना और वायु सेना की उपयुक्त तकनीकी शाखा में दो साल की नियमित सेवा के साथ मैकेनिक या किसी समकक्ष पद के रूप में कार्य करना होगा।
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 25 वर्ष है।
Apply Indian Navy Tradesman Recruitment
सैलरी
इस भर्ती अभियान के तहत चयनित उम्मीदवारों को 19,900-63,200 रुपए तक वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
भारतीय नौसेना ने ट्रेड्समैन (स्किल्ड) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती प्रक्रिया के तहत तय पदों पर नियुक्ति दी जायेगी।