
सरकारी नौकरी। ग्रेजुएट (स्नातक) पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी करने का सुनहरा मौका हाथ आया है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) ने सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। इस सम्बन्ध में सम्बंधित विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी किये गए अधिसूचना के अनुसार कुल 462 पदों के लिए आवेदन (ICAR IARI Bharti 2022) मंगाए गये हैं। इन पदों पर आवेदन करने को इच्छुक उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही उनकी अधिकतम उम्र 30 से ज़्यादा नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 35400-44900 रूपये वेतन का भुगतान किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार विभाग के आधिकारिक वेबसाइट – iari.res.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ICAR IARI Bharti 2022
ICAR IARI महत्वपूर्ण तिथियां | |
ऑनलाइन आवेदन जमा शुरू होने की तिथि | 07 मई 2022 |
ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय | 01 जून 2022 |
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय | 01 जून 2022 |
सुधार विंडो | 05 जून 2022 से 07 जून 2022 |
ICAR IARII सहायक प्रारंभिक परीक्षा तिथि | जून, 2022 का अंतिम सप्ताह (अस्थायी) |
मुख्य परीक्षा आयोजित करने की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा. |
कौशल परीक्षा की तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
ICAR IARI सहायक 2022 रिक्ति विवरण
पद का नाम | रिक्तियां |
सहायक(ICAR संस्थान) | 391 (UR-235, OBC-79, EWS-23, SC-41, ST-13, PwD-5) |
सहायक (मुख्यालय) | 71 (UR-44, OBC-16, EWS-3, SC-7, ST-1, PwD-3) |
ICAR IARI Bharti 2022
चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- 3.स्किल टेस्ट यानी कंप्यूटर प्रवीणता परीक्षा (सीपीटी)
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले विभाग के आधिकारिक वेबसाइट https://www.iari.res.in पर जाए, वहाँ रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- परीक्षा से सम्बंधित एक पेज खुलेगा, जहां आपको “मैं सहमत हूँ” चेकबॉक्स पर क्लिक करके आगे प्रोसेस शुरू करना है।
- ई-मेल आईडी/मोबाइल नंबर की मदद से खुद का पंजीकरण कराये, फिर उसी ईद को पुनः लॉगिन करें।
- आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, वहाँ मांगी गयी सभी जानकारियों को सही-सही भरने के बाद फोटो/हस्ताक्षर/दस्तावेजों की स्कैन की गई कापियों को अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को सब्मिट कर दें।
- एक बार आवेदन जमा हो जाने के बाद उसे पुनः सुधारा नहीं जा सकेगा।
- इसके बाद फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट करा सुरक्षित रख लें।